मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले के सामने काले झंडे दिखाना कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रमाण : सर्वप्रिय त्यागी
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में जनसमस्याएं सुनने आए मुख्यमंत्री का विरोध करना कांग्रेस की सस्ती लोकप्रियता की राजनीति : सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम की जनता जनार्दन की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर सुर्खियां बटोरना कांग्रेस की हताशा : भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी
कांग्रेस लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर मर्यादाओं को न लांघे, जनता सब देख रही है : सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम, 22 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गत दिवस गुरुग्राम में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव द्वारा चंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की घटना पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने गुरुग्राम आए थे। ऐसे महत्वपूर्ण जनहित के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले झंडे दिखाकर विरोध करना कांग्रेस की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की राजनीति और ओछी मानसिकता को दर्शाता है। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है लेकिन मुख्यमंत्री के काफिले के सामने इस प्रकार प्रदर्शन करना राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस नेताओं को यदि वास्तव में जनता की समस्याओं की चिंता है तो उन्हें समस्याओं को तथ्य और सकारात्मक सुझावों के साथ सरकार के समक्ष रखना चाहिए। केवल काले झंडे दिखाकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता।
गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि ग्रीवेंस कमेटी की बैठक स्वयं इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार जनता की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं गुरुग्राम पहुंचकर अधिकारियों की मौजूदगी में जनसमस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं। ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस द्वारा व्यवधान पैदा करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आज जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है और इसी राजनीतिक हताशा के चलते उसके नेता विरोध के नाम पर ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि जनता अब नकारात्मक राजनीति नहीं, बल्कि विकास और समाधान की राजनीति चाहती है। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गुरुग्राम प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और यहां की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री का गुरुग्राम आकर ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होना इसी जनसरोकार की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चंद कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले झंडे दिखाना कोई जनसेवा या जनसंघर्ष नहीं है। यदि कांग्रेस नेताओं में वास्तव में जनता के प्रति जिम्मेदारी का भाव है तो वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रचनात्मक सुझाव दें, प्रशासन के साथ संवाद करें और उनके समाधान में सहयोग करें।
सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की इस प्रकार की राजनीति से गुरुग्राम की जनता भली-भांति परिचित है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे सस्ती लोकप्रियता के लिए राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करने के बजाय सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा गुरुग्राम के कार्यकर्ता जनहित, विकास और सुशासन की राजनीति में विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
अंत में सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि गुरुग्राम की जनता विकास और बेहतर सुविधाएं चाहती है। कांग्रेस चाहे जितनी भी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश करे, जनता उसके नकारात्मक रवैये को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य विरोध की राजनीति नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समाधान और विकसित हरियाणा का निर्माण है।








