Edition

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात 

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग लाइन, फरुखनगर चरखी दादरी वाया झज्जर रेल लाइन

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन व पटौदी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव सहित अनेक विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली 31 August लोकसभा सांसद व केंद्र में स्वतंत्र प्रभार मंत्री राव इंद्रजीत ने बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल समस्याओं को रखा। राव ने रेल मंत्री को बताया कि गुरुग्राम व रेवाड़ी हरियाणा के बढ़ते हुए औद्योगिक क्षेत्र हैं और यहां पर स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ देशभर से आए प्रवासी यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने रेल मंत्री से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन, पटौदी रेलवे स्टेशन व गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर अनेक प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को उठाया। रेल मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राव इंद्रजीत द्वारा उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार करने में उनके क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

 

राव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम, रेवाड़ी व पटौदी रेलवे स्टेशन के चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा रेल मंत्री से करते हुए कहा की इन रेलवे स्टेशनों के निर्माण कार्य की गति को तेज किया जाए ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सके। रेल मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के निर्माण पर करीब 300 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं और करीब पांच मंजिल स्टेशन के निर्माण में विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों को भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों के ठहराव मैं और बढ़ोतरी की जाएगी। राव ने रेल मंत्री से दिल्ली रेवाड़ी रेल सेक्शन पर मेमू ट्रेन संचालन की मांग को भी उठाया।
राव इंद्रजीत ने रेल मंत्री के समक्ष विभिन्न अंडरपासों के निर्माण, रेलवे हाल्ट के बारे में भी चर्चा की उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग मंत्री के समक्ष रखी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें