Edition

एकतरफा जीत दर्ज कर दक्ष राव बने सुशांत यूनिवर्सिटी (स्कूल ऑफ डिजाइन) के छात्र परिषद के अध्यक्ष

एकतरफा जीत के साथ दक्ष राव बने सुशांत यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डिजाइन छात्र परिषद के अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 2 सितंबर-  मिलेनियम सिटी स्थित सुशांत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजाइन में आयोजित छात्र परिषद चुनाव में दक्ष राव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है। चुनावी नतीजों की घोषणा होते ही पूरे कैंपस में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और सहपाठियों ने दक्ष राव का भव्य स्वागत किया।

पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद दक्ष राव ने सबसे पहले अपने पिता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव से मुलाकात की। उन्होंने अपने पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके पिता ने उन्हें जीत की बधाई दी और एक जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने की प्रेरणा दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दक्ष राव ने छात्रों से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया।

मैं सदैव छात्रों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहूंगा।

उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि स्कूल ऑफ डिजाइन के हर एक छात्र की जीत है। मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं अपने सभी सहपाठियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करता हूं। मेरी प्राथमिकता छात्रों को आ रही शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान कराना होगी। मैं सदैव छात्रों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहूंगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने अपने बेटे को राजनीति और जनसेवा में ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहली सीढ़ी होती है। उन्होंने दक्ष को सदैव छात्र हित में निष्पक्ष होकर काम करने, अनुशासन बनाए रखने और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथियों का कहना है कि दक्ष राव की कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव की वजह से उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है और उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में छात्र परिषद एक नया आयाम स्थापित करेगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें