गुरुग्राम ,कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम ,कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप 

गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर ऑफिस कोब्लास्ट की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी की जानकारी सामने आते ही एहतियात के तौर पर नगर निगम कार्यालय को खाली कराया गया और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया।

मामले की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल नगर निगम के आधिकारिक ईमेल पतों पर भेजा गया। ईमेल में कमिश्नर ऑफिस को  धमाके में निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

 

सबसे बड़ी बात यह है कि ईमेल भेजने वाले ने खुद को कथित तौर पर “Khalistan National Army” से जुड़ा बताया है। ईमेल में “Bhand Mann”, BJP और कुछ अन्य नामों को लेकर भी धमकी भरी बातें लिखी गई हैं।ईमेल में 13 सितंबर तक क्रिकेट से जुड़े स्थानों पर नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा किसी अनजान मोबाइल फोन या संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाने की बात कही गई है।

lED B0MB BIast Commissioner Office @ 11_11PM

फिलहाल पुलिस इस पूरे ईमेल की सत्यता और इसके भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही है। ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह धमकी वास्तविक है या फिर दहशत फैलाने की कोशिश?फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें