गुरुग्राम: 09 सितंबर ▪️रूपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वारदात के कुछ घण्टो के बाद ही आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हेमंत कौशिक निवासी आचार्य पुरी (गंगा विहार), गुरुग्राम को गोली मारी गई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर ज्ञात हुआ कि हेमंत कौशिक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है।
अमरजीत ने अपनी पिस्टल निकालकर हेमंत के माथे में गोली मार दी
इस सम्बंध में मृतक के दोस्त द्वारा पुलिस टीम को एक लिखत शिकायत के माध्यम से बतलाया कि हेमंत कौशिक (मृतक) और अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी के बीच रुपयों का लेन-देन था। 8 सितंबर को हेमंत ने इसको (शिकायतकर्ता) बताया था कि अमरजीत पैसे लेने के लिए आने वाला है। हेमंत ने इसको यह भी कहा था कि जब वह फोन करे तो यह उसके पास आ जाए। कुछ समय बाद हेमंत का इसके पास फोन आया तो यह भी मौके पर पहुंचा गया, समय करीब सांय 6 बजे जब यह वहां पहुंचा तो हेमंत और अमरजीत आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान अमरजीत ने अपनी पिस्टल निकालकर हेमंत के माथे में गोली मार दी और वहां से भाग गया। उसके बाद हेमंत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️वारदात के अगले ही दिन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम एवं अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी (उम्र 40 वर्ष) निवासी गांव बामला, जिला भिवानी, हरियाणा को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
▪️पूछताछ में सामने आए तथ्य

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह वर्ष-2024 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। इसकी व मृतक हेमंत कौशिक की पहचान एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई थी। वर्ष-2021 में हेमंत ने इससे (आरोपी) करीब 6.5 लाख रुपए उधार लिए थे। रुपयों के लेन-देन को लेकर इन दोनों (आरोपी-मृतक) के बीच हुए विवाद के दौरान इसने (आरोपी) अपने लाइसेंसी हथियार से हेमंत कौशिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
▪️आगामी कार्यवाही:
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।







