अनिल विज ने अम्बाला छावनी में किया रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में किया रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अम्बाला छावनी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दशहरा (विजयादशमी) के पावन अवसर पर अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में आयोजित मेले में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर अनिल विज ने आयोजक श्रीराम लीला समिति को अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की। दशहरा पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर पुतला दहन के माध्यम से लोगों को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें