Edition

डेयरी फार्मिंग पर 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 मार्च से गुरुग्राम में !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 2 मार्च 2026

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के अधीन संचालित पशु विज्ञान केंद्र, गुरुग्राम द्वारा पशुपालकों की आय बढ़ाने और डेयरी फार्मिंग को स्वरोजगार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 06 मार्च से 12 मार्च 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग परिसर, गुरुग्राम (बेरी वाला बाग, लघु सचिवालय के पास) में आयोजित होगा।

पशु विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पशुओं के आवास की व्यवस्था, पोषण एवं आहार प्रबंधन, रोग और परजीवी नियंत्रण, सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी, साथ ही व्यावसायिक डेयरी फार्मिंग के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि पशुपालक डेयरी व्यवसाय को लाभकारी स्वरोजगार के रूप में अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

डॉ. यादव ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे 05 मार्च 2026 तक पंजीकरण कराएं। पंजीकरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, पशु विज्ञान केंद्र समय-समय पर भेड़-बकरी पालन, मुर्गी पालन और शूकर पालन विषयों पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।

अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए प्रतिभागी दूरभाष 0124-2304101 या मोबाइल 9896113720 पर संपर्क कर सकते हैं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें