संस्कारों के साथ लक्ष्य के प्रति मेहनत, समर्पण और ईमानदारी सफलता का मूल मंत्र : डॉ. अर्चना गुप्ता

स्कारों के साथ लक्ष्य के प्रति मेहनत, समर्पण और ईमानदारी सफलता का मूल मंत्र : डॉ. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पानीपत: 21 नवंबर, वैदिक परिवार पानीपत के तत्वावधान में संस्कारशाला अभियान के दूसरे दिन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन एवं आईसीएस कोचिंग सेंटर, में संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं घरौंडा के एसडीएम अनुभव मेहता ने शिरकत की। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनकी रुचियों और जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे उनकी सफलता का रहस्य जानना चाहा। इस पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए तीन बातें अत्यंत आवश्यक हैं—कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी। जिस विद्यार्थी के जीवन में ये तीनों गुण हैं, उसे दुनिया की कोई भी शक्ति सफलता प्राप्त करने से नहीं रोक सकती।

विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और जब तक उस लक्ष्य को प्राप्त न कर लें, तब तक पूरी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ प्रयास करते रहें। सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। वैदिक परिवार द्वारा राजस्थान से आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का होना बेहद आवश्यक है। जो विद्यार्थी समय पर उठता है, समय पर भोजन करता है, नियमित पढ़ाई करता है, खेलकूद के लिए समय निकालता है और अपनी निर्धारित दिनचर्या का पालन करता है, वह निश्चित रूप से जीवन में सफलता प्राप्त करता है। स्वामी जी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और मोबाइल की बढ़ती लत के प्रति सचेत करते हुए कहा कि इंटरनेट ज्ञान का विशाल भंडार है। इसका सदुपयोग व्यक्ति के विकास का माध्यम बन सकता है, जबकि दुरुपयोग उसके जीवन को विनाश की ओर भी ले जा सकता है। इसलिए तकनीक का उपयोग सदैव विवेक और सकारात्मक उद्देश्य के साथ करना चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं संस्कारवान जीवन अपनाने की मार्मिक अपील की।

देश के प्रति अपने दायित्वों को समझना चाहिए तथा उनका ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

घरौंडा के एसडीएम अनुभव मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को छात्र जीवन से ही अपने कर्तव्यों और देश के प्रति अपने दायित्वों को समझना चाहिए तथा उनका ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जितना अधिक ज्ञान अर्जित करेंगे, उतना ही देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कर्म करने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि वेद में कहा कि मेरे एक हाथ में कर्म है और दूसरे हाथ में सफलता, यानि जो कर्म करेगा वह अवश्य सफल होगा। इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुमिता अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वहीं आईसीएस कोचिंग सेंटर के संचालक  सुरेश राव ने संस्कारशाला को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए वैदिक परिवार से भविष्य में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के आयोजन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के पश्चात डॉ अर्चना गुप्ता व अन्य अतिथियों ने पौधारोपण भी किया  कार्यक्रम में वैदिक परिवार के प्रधान डॉ. पवन बंसल, सचिव डॉ. राजबीर आर्य, कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, आशीष दुहन , सुरेश रावल, मंजू गुप्ता, पूजा कादयान, जातीं ज़ौका सहित विद्यालय एवं कोचिंग सेंटर के अध्यापकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें