गुरुग्राम : 06 मार्च 2026
DIGITAL SAHELI हेल्पलाइन नंबर 9999981002 पर महिलाएं दर्ज करवा सकती है अपनी महिला विरुद्ध साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें
8 महिला पुलिसकर्मियों की टीम 24*7 रहेगी इस हेल्पलाइन पर तैनात
महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा हेतु गुरुग्राम पुलिस की बड़ी पहल — एंटी डीपफेक व सेक्सटॉर्शन रैपिड रिस्पॉन्स सेल ‘डिजिटल सहेली’ की स्थापना
इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से गुरुग्राम की महिलाएं घर बैठे दर्ज करवा सकती है अपनी शिकायतें
गोपनीय रखी जाएगी पीड़ित/शिकायतकर्ता की पहचान
इस सेल के द्वारा किसी भी प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की अवांछित मार्फेड फोटो/वीडियो और अन्य डिटेल्स को कम से कम समय में हटवाया जाएगा ।
▪️ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में गुरुग्राम पुलिस निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशन में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रीत फाउंडेशन के सहयोग से महिला थाना सैक्टर-51, गुरुग्राम में विशेष सेल “डिजिटल सहेली” की स्थापना की गई है। आज दिनांक 06.03.2026 को विकास कुमार अरोड़ा IPS पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा डिजिटल सहेली सेल का शुभारंभ किया गया।
▪️ यह सेल एंटी-डीपफेक व सेक्सटॉर्शन रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट के रूप में कार्य करेगी, जो डीपफेक दुरुपयोग, सेक्सटॉर्शन तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाली विभिन्न प्रकार की यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान करेगी। यदि किसी महिला की फोटो/वीडियो को आपत्तिजनक रूप में एडिट, मॉर्फ या सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाता है तो पीड़िता मोबाइल नंबर 9999981002 पर संपर्क कर या साइबर क्राइम शिकायत के माध्यम से इस सेल तक अपनी शिकायत पहुँचा सकती है जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
गुरुग्राम पुलिस के चैट बोट नंबर +91 95999 64777 के माध्यम से ले सकते है डिजिटल सहेली सहित गुरुग्राम पुलिस से संबंधित अन्य सुविधाएं
▪️ डिजिटल सहेली प्लेटफॉर्म सुरक्षित, गोपनीय और जवाबदेह डिजिटल रिपोर्टिंग सुविधा उपलब्ध कराता है, जहाँ पीड़िताओं को कानूनी सहायता के साथ-साथ काउंसलिंग, मानसिक देखभाल और भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आत्मविश्वास व सम्मान के साथ पुनः सामान्य जीवन जी सकें। गुरुग्राम पुलिस का संदेश स्पष्ट है — आप अकेली नहीं हैं मदद, सुरक्षा और न्याय यहीं से शुरू होते हैं।
▪️ इस दौरान कार्यक्रम में डॉ अर्पित जैन IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम, गौरव राजपुरोहित IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम, गुरुग्राम पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।







