Edition

गुरुग्राम पुलिस कर्मी की बेटी ने UPSC परीक्षा में हासिल किया 265वां रैंक, वर्ष 2023 में भी रही सफल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 09 मार्च 2026

गुरुग्राम पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस विभाग में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामबीर सिंह की बेटी प्रख्या गुलिया ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2025 में पूरे देश में 265वां रैंक प्राप्त किया है। इससे गुरुग्राम पुलिस परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

आज, गुरुग्राम पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा, आईपीएस ने प्रख्या गुलिया को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ASI रामबीर सिंह क्राइम ब्रांच पीओ स्टाफ, गुरुग्राम में कार्यरत हैं।

प्रख्या गुलिया ने नेकी राम कॉलेज, रोहतक से अपनी B.Sc और B.Ed की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने 2025 में पूरे देश में 265वां स्थान हासिल किया।

यह उल्लेखनीय है कि प्रख्या गुलिया इससे पहले वर्ष 2023 में UPSC परीक्षा में 584वां रैंक भी हासिल कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता पर गुरुग्राम पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेहद प्रसन्न हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें