Edition

गुरूग्राम – सिग्नेचर ग्लोबल कि निर्माणधीन टाउनशिप में हुए हादसे मामले में दो लोगों कि गिरफ्तारी !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरूग्राम, हरियाणा। 12 मार्च 2026

हरियाणा के गुरूग्राम में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन टाउनशिप में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश वीर और स्ट्रक्चर इंजीनियर विकास पांडे को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ठीक से पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह गंभीर हादसा हुआ।

यह घटना उस समय हुई जब टाउनशिप में निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के समय कुल 11 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। मिट्टी में दबने से सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया

 

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को मलबे और मिट्टी से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

प्राथमिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर और स्ट्रक्चर इंजीनियर को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और यदि किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ने निर्माण कंपनियों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें