- कहासुनी में सिलेंडर से वार करके पत्नी की हत्या करने के मामले में संलिप्त आरोपी पति का आरोपी जीजा गिरफ्तार
गुरुग्राम : 28 मार्च 2026
24.03.2026 को थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में एक सूचना साहिब कुंज चौमा फाटक,गुरुग्राम के पास एक मकान में एक महिला के मृत अवस्था में पड़े होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां पर एक मकान के कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया। उपरोक्त मामले में मकान के मालिक ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसने 20.03.2026 को सुनील नामक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। इस कमरे में सुनील का जीजा जीवन रहता था जिसके कहने पर ही इसने सुनील को किराए पर कमरा दिया था। 23.03.2026 को जीवन, सुनील के कमरे पर आया था तथा दिनांक 24.03.2026 को सुनील की पत्नी गुंजन का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था। सुनील व जीवन ने सुनील की पत्नी की हत्या की है। शिकायत पर थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा पालम विहार व थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 ओर आरोपी को 27.03.2026 गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जीवन (उम्र-38 वर्ष) निवासी गांव बचवारा, बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है। उपरोक्त अभियोग में मृतका के आरोपी पति को 26.03.2026 को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ आरोपी सुनील (मृतका का पति) तथा उसकी पत्नी गुंजन का झगड़ा होता रहता था। जिस वजह से 23.03.2026 की रात को जीवन गुंजन को समझाने आया था। इस दौरान आरोपी सुनील व उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी जिस पर आरोपियों ने गुंजन के साथ मारपीट की और गुंजन की हत्या की साजिश की। तथा बाद में आरोपी सुनील ने सिलेंडर से वार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।







