Edition

चंडीगढ़ ब्लास्ट की निंदा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी: अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़,2 अप्रैल।

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल विज ने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

राहुल गांधी पर विज का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी  से जुड़े एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते हैं, शायद उसी से प्रेरित होकर कोई यमराज के वेश में नजर आया होगा।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी में चल रही अंदरूनी खींचतान पर भी अनिल विज ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एकजुट पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि कई धड़ों में बंट चुकी है। विज ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की स्थिति साफ हो चुकी है और पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस के अलग-अलग गुट अब खुलकर सामने आ रहे हैं, जिससे पार्टी की स्थिति और खराब हो रही है।

डिजिटल जनगणना को बताया अहम कदम

देश में शुरू हुई डिजिटल जनगणना को लेकर अनिल विज ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से देश के पास सटीक और व्यापक डेटा उपलब्ध होगा।उन्होंने जानकारी दी कि पहले घरों की गिनती की जाएगी और उसके बाद लोगों की जनगणना होगी, जिससे एक सटीक और व्यवस्थित आंकड़ा तैयार किया जा सकेगा। चंडीगढ़ ब्लास्ट, कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और डिजिटल जनगणना जैसे मुद्दों पर अनिल विज के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। आने वाले समय में इन मुद्दों का असर राजनीति और प्रशासन दोनों पर देखने को मिल सकता है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें