Edition

गुरुग्राम में समाधान शिविर: SDM हितेंद्र कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर कई शिकायतों का निपटारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • एसडीएम हितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा
  • शिविर में एक ही स्थान पर मिल रही विभिन्न विभागों की सेवाएं, लोगों को मिल रही राहत
  • अधिकारियों को समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गुरुग्राम, 13 अप्रैल।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना देरी राहत मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंचे और जो भी शिकायत आए, उसका ठोस और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समाधान शिविरों की पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक शिकायत का तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे न केवल समस्याओं का जल्दी समाधान होता है, बल्कि लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाधान से व्यक्ति संतुष्ट है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव नहीं है, उनमें नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को उसकी स्थिति की जानकारी दी जाए। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सीटीएम ज्योति नागपाल, एसीपी सुशीला, एमओ डॉ. अपिला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें