Edition

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निपटान को लेकर डीसी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निपटान को लेकर डीसी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

समाधान शिविरों की शिकायतों का समयबद्ध निपटान करें अधिकारी: डीसी उत्तम सिंह

इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

गुरुग्राम, 26 जून- डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आयोजित समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर, जन संवाद और सीएम विंडो में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
डीसी उत्तम सिंह ने यह बात महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। बैठक में समाधान शिविर, जन संवाद और सीएम विंडो में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
डीसी ने विभिन्न विभागों से समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों में शिकायतें अधिक हैं, वे विशेष अभियान चलाकर उनका जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निपटान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर की नियमित रूप से मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी द्वारा भी समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों को शीघ्र समाप्त करें और नागरिकों को आवश्यक व बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराएं। शिकायतों के त्वरित समाधान से लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा।
बैठक में सीटीएम ज्योति नागपाल, एसडीएम सोहना अखिलेश, एसीपी मुकेश कुमार, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें