चंडीगढ़, 29 जून।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में रविवार को पानीपत स्थित रोड भवन धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से प्रदेश स्तरीय भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पिछड़ा वर्ग समाज के सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, उत्तर प्रदेश से मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष बैकवर्ड समाज गंगा राम स्वामी, आयोजक रफल कश्यप आदि उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति राष्ट्र के विकास और खुशहाली की पहली सीढ़ी है। जब एक समाज प्रगति करता है, तो वह केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। भारत आज वैश्विक मंच पर पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है, आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है और गरीब, किसान, युवा, महिलाओं तथा पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है और यही भाजपा की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के हितों की रक्षा और गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। भारत आज वैश्विक मंच पर पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है, आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है और गरीब, किसान, युवा, महिलाओं तथा पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है और यही भाजपा की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के हितों की रक्षा और गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और इसी कारण जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और समाज का सहयोग होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया
संगठन की शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार: महिपाल ढांडा
कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सामाजिक समरसता, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत भी है।
महिपाल ढांडा ने कहा कि एक मजबूत संगठन ही प्रदेश और राष्ट्र के विकास का आधार बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।
भाजपा सरकार की नीतियों का उद्देश्य हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है: नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। नरेंद्र कश्यप ने पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी समाज को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ ओबीसी वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया गया है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। नरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।







