गुरुग्राम,29 जून
उन्होंने आगे बताया कि सेक्टर-66 स्थित ईमार सोसाइटी ट्रैफिक सिग्नल के पास भी सेक्टर-49 में नया कलेक्शन सम्प बनाकर उसे नई 600 मिमी आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से मास्टर ड्रेन से जोड़ा गया है। साथ ही समीप स्थित सतही नाले को भी पुनर्स्थापित कर कलेक्शन सम्प से जोड़ा गया है। इससे वटिका चौक से सेंट ज़ेवियर्स स्कूल तक के मार्ग पर जलभराव की समस्या में कमी आएगी।
मीणा ने जानकारी दी कि सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) स्थित ट्यूलिप चौक पर सेक्टर-71/72 में कलेक्शन सम्प का निर्माण कर उसे नई 600 मिमी आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से सेक्टर-70 स्थित मास्टर ड्रेन (लेग-4) से जोड़ा गया है। इसके अलावा सेक्टर-69 एवं 70 की क्षतिग्रस्त सतही नालियों का पुनर्स्थापन कर उन्हें भी मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
इसी प्रकार एसपीआर पुलिस चौकी के निकट सेक्टर-74, 75 एवं 75ए के टी-जंक्शन पर सेक्टर-74 में कलेक्शन सम्प का निर्माण कर उसे 600 मिमी आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से मास्टर ड्रेन (लेग-4) से जोड़ा गया है। साथ ही सेक्टर-75 एवं 75ए की क्षतिग्रस्त सतही नालियों के पुनर्स्थापन का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसके बाद इन्हें मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मानसून से पहले सेक्टर 58 से 67 तक के मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेनों की गाद निकालने एवं सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे उनकी जल वहन क्षमता पुनः बहाल हो गई है। इसके अलावा सेक्टर 57 से 67 तथा सदर्न पेरिफेरल रोड पर नियमित रूप से सड़कों एवं सतही नालों की सफाई भी कराई जा रही है, ताकि वर्षा जल का प्रवाह निर्बाध बना रहे।







