Edition

खेलो इंडिया लघु केंद्र की स्थापना के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 10 जुलाई

गुरुग्राम, 10 जुलाई- भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जिला गुरुग्राम में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में लघु केंद्र की स्थापना के लिए पात्र पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पूर्व चैंपियन एथलीट खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट https://haryanasports.gov.in से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में भरें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे तक जिला खेल कार्यालय, नेहरू खेल स्टेडियम, सिविल लाइन रोड, गुरुग्राम में आवेदन जमा करवाएं।

आरती कोहली ने बताया कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से अपील की कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय सीमा के भीतर अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर इस योजना का लाभ उठाएं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें