Edition

जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, जैन आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, जैन आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, जैन आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

आचार्य लोकेशजी ने विश्व में भारत देश और संस्कृति का गौरव बढ़ाया है- जे पी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री

संघर्ष से नहीं, संवाद से समस्याओं का स्थायी समाधान संभव- जैन आचार्य लोकेश

नई दिल्ली। चातुर्मास के पावन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व भारती के मुख्यालय पहुंचकर जैन आचार्य लोकेश मुनि जी से आत्मीय भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आचार्य  को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अहिंसा विश्व भारती के मुख्य संरक्षक एवं पार्क ग्रुप ऑफ़ हास्पिटल के चेयरमैन डॉ अजीत गुप्ता एवं नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर संस्था की ओर से डॉ अजीत गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया॥

नड्डा ने कहा कि आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी का संपूर्ण जीवन शांति, अहिंसा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए समर्पित है। उनका व्यक्तित्व और मार्गदर्शन समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में आचार्य  द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती शिक्षा, सेवा, आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में मानवता और विश्व शांति का संदेश निरंतर पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब दुनिया को शांति, संवाद और सह-अस्तित्व की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जैसे संतों का मार्गदर्शन समाज को नई दिशा देता है। उनका सान्निध्य सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा लोगों को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर आचार्य लोकेशजी ने कहा कि अहिंसा, संवाद और मानवता ही स्थायी विश्व शांति का आधार हैं। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, सौहार्द और विश्व शांति के संदेश से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर विधायक  उमंग बजाज, भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, महामंत्री योगिता सिंह, मंत्री सारिका जैन, वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर, पार्षद  मनोज जैन, जैन समाज के वरिष्ठ नेता  सुभाष ओसवाल,  राजीव जैन सीए, घनश्याम ञावेरी, सुभाष अग्रवाल, डॉ मीना अग्रवाल, भी मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें