Edition

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच पर भड़के केंद्रीय मंत्री, इंद्रजीत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच पर भड़के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, महामंडलेश्वर और समारोह संचालक पर बरसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच पर भड़के केंद्रीय मंत्री, इंद्रजीत
महामंडलेश्वर और समारोह के संचालक पर जमकर बरसे।
गुरुग्राम 14 अगस्त।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुग्राम में विभाजन विभिषिका राज्य स्तरीय स्मृति दिवस के उपलक्ष में गुरुग्राम के सेक्टर 29 में एक बड़ा आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री‌ और केंद्र में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की इस समारोह में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता हरियाणा के मंत्री सांसद विधायक मौजूद रहे। 

सांसद राव इंद्रजीत सिंह का नाम प्रवक्ताओं की सूची से गायब रहा
जनसभा में उसे समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह का नाम प्रवक्ताओं की सूची से गायब रहा और मंच संचालन कर रहे बोधराज सीकरी ने मंच से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की जमकर प्रशंसा की ओर उन्हें बोलने के लिए आमंत्रण कर दिया बस फिर क्या था मंच पर बैठी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और स्वयं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इधर-उधर देखने लगे काफी देर तक मंच पर सन्नाटा छाया रहा और राव इंद्रजीत सिंह मंच पर ही लाल पीले नजर आए तथा जब उनका बोलने का मंच पर मौका आया तो उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष कार्यक्रम के संयोजक बोधराज सिकरी पर जमकर बरसे और कहा कभी चुनाव लड़ा है वहीं मंच पर बैठे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव को भी‌‌ आडे हाथ लेते हुए कहा की स्वामी जी ने तो लोकसभा चुनाव लड़कर देख लिया क्या हाल हुआ वे यही जानते हैं।

एक दूसरे की तरफ देखने लगे और मंच पर सन्नाटा छा गया

जिस समय केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मंच से संचालक और मंच पर बैठे कुछ लोगों को अपनी वाणी से निशाना बना रहे थे तो मंच पर बैठे हरियाणा के मंत्री, विधायक ,सांसद और स्वयं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी एक दूसरे की तरफ देखने लगे और मंच पर सन्नाटा छा गया इतना ही नहीं जिस समय मंच से राव इंद्रजीत सिंह धाड रहे थे उसे समय पंडाल तालिया से गूंज उठा।
मंच पर बैठे किसी भी नेता ने राव की तरफ नहीं देखा और राव बोलते रहे और कहा गुरुग्राम के पंजाबी समुदाय ने उन्हें हमेशा मुझे जीता कर भेजा है लेकिन अब ऐसा लग रहा है यह प्रोग्राम पंजाबी समुदाय का नहीं है भारतीय जनता पार्टी का प्रोग्राम हो गया है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मंत्री एक दूसरे की तरफ तक झांक रहे थे
जिस समय केंद्रीय राज्य मंत्री बोल रहे थे उसे समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों आपस में चर्चा कर रहे थे और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मंत्री एक दूसरे की तरफ तक झांक रहे थे जितना समय राव बोल‌ रहे सभी राव की तरफ देखते रहे।
राव कहा पंजाबी समुदाय के ऊपर उस हुए अत्याचार इतिहास में दर्ज है। उन्होंने कहा हरियाणा में पहली बार पंजाबी समुदाय के नेता को मुख्यमंत्री बनाया‌ और जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबी समुदाय को ही नहीं अन्य समुदाय को भी सम्मान दिया है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री।
राव‌ ने कहा अगर यह प्रोग्राम करनाल में होता सोनीपत में होता रेवाड़ी में होता क्या वहां के एमपी को नहीं बुलाया जाता लेकिन मेरा नाम बोलने वालों की सूची में ही नहीं है जबकि मैं यहां का सांसद हूं और केंद्र में मंत्री हूं जिन लोगों ने इस कार्यक्रम को किया वह शायद यह समझते हैं कि इस समाज के हम ही रखवाले जबकि पंजाबी समुदाय ने अपने समाज के नेताओं नेता बनाया और मुझे भी जीता कर‌‌ भेजा।

लेकिन मेरा नाम बोलने वालों की सूची में ही नहीं है जबकि मैं यहां का सांसद हूं
राव का मंच से अपने पुराने राजनीतिक विरोधी और केंद्र में मंत्री मनोहर लाल खट्टर पर एक बार फिर निशाना साधा वैसे तो राव को जब भी मौका मिलता है मनोहर लाल पर राजनीतिक प्रहार करते हैं एक समय था जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में आए थे उसे समय भी प्रधानमंत्री के समक्ष राव‌ इंद्रजीत सिंह ने मनोहर लाल राजनीतिक हमला किया राव और मनोहर की भाजपा में रहते हुए कभी नहीं बनी कभी मनोहर लाल राव को लेकर कुछ बोल देते थे तो कभी राव मौका मिलते ही‌ मनोहर राजनीतिक बाण छोड़ते थे और आज दोनों एक मंच पर दिखाई दिए लेकिन मनोहर लाल सुनते रहे राव बोलते रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें