Edition

पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 7 राउंड फायरिंग; डकैती के आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र, हरियाणा। कुरुक्षेत्र में एक वारदात में इस्तेमाल हथियार और कपड़े बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कुल 7 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, CIA की टीम दोनों आरोपियों को लेकर एक खाली प्लॉट में पहुंची थी। पुलिस को यहां वारदात में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों के कपड़े दबे होने की जानकारी मिली थी। जैसे ही पुलिस ने हथियार बरामद किए, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों की फायरिंग के बाद CIA टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों के साथ-साथ आरोपियों के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

6 अगस्त को एडवोकेट के घर डकैती का आरोप

CIA इंस्पेक्टर प्रतीक के अनुसार, दोनों आरोपी 6 अगस्त को एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर हुई डकैती में शामिल थे। आरोप है कि बदमाश घर से करीब सवा तीन करोड़ रुपये कीमत की ज्वेलरी, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और नकदी लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब डकैती की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कितने लोग शामिल थे और लूटी गई संपत्ति में से कितना सामान बरामद किया जा सकता है।

फिलहाल दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें