नूंह में CM सैनी की मौजूदगी में बड़ा समझौता, हरियाणा के 4 शहरों में लगेंगे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट
नूह 29 अगस्त हरियाणा के नूंह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में शनिवार को प्रदेश के कचरा प्रबंधन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा और ऑयल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए।इस समझौते के तहत अंबाला, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में कुल चार वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन प्लांटों के जरिए शहरों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाएगा और उससे ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि यह परियोजना प्रदेश में बढ़ती कचरा प्रबंधन की चुनौती को कम करने में मददगार साबित होगी। साथ ही कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलकर स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुए इस समझौते को हरियाणा के स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। परियोजना से चारों प्रमुख शहरों में सफाई व्यवस्था बेहतर होने और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलने की उम्मीद








