देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम 11 सितम्बर / देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की।हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं पर पड़ने की संभावना जताई गई है। बैंक कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग है देश में जल्द से जल्द पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए।
Bank Strike Jan 27: Employees Demand 5-Day Working | Govt Banks Affected
इस हड़ताल के बाद कई जगह बैंक ग्राहकों की परेशानी और बढ़ सकती है। शनिवार दूसरा शनिवार है और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में कई क्षेत्रों में लगातार चार दिनों तक बैंक शाखाओं की सेवाएं प्रभावित रहने की स्थिति बन सकती है। SBI,पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल का असर अधिक देखने को मिल सकता है। नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक, KYC और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक खुलेगा या रहेगा बंद? बैंक यूनियनों ने किया पूरे देश में हड़ताल का ऐलान – Money9live

हालांकि, ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। एटीएम सेवाएं भी उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर नकदी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था का मुद्दा लंबे समय से लंबित है। मार्च 2024 में हुए 12वें बाइपार्टाइट सेटेलमेंट के दौरान इस मुद्दे पर सहमति बनी थी, लेकिन इसे लागू करने के लिए जरूरी सरकारी अधिसूचना अब तक जारी नहीं हुई है।

Bank Strike on Sep 11: Services Impacted, 5-Day Banking Demand: Rediff Moneynews

यूनियनों की मांग केवल पांच दिन के कार्य सप्ताह तक सीमित नहीं है। वे परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI से जुड़े मुद्दों और अन्य लंबित मांगों के समाधान की भी मांग कर रहे हैं।हड़ताल से पहले सरकार, बैंक प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन पांच दिन की बैंकिंग को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद UFBU ने 11 सितंबर की हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

Bank Unions Threaten Nationwide Strike on Sep 11, Press For 5-Day Week

खास बात यह है कि अगर मांगों पर जल्द समाधान नहीं निकला तो बैंक यूनियनों ने आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो अक्टूबर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग कर रहे हैं, तो आखिर फैसला कब होगा?और अगर यह विवाद जल्द खत्म नहीं हुआ तो क्या इसका खामियाजा आम बैंक ग्राहकों और कारोबारियों को ही भुगतना पड़ेगा?

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें