Edition

दिल्ली में राजस्थानी संस्कृति संग होली का धमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नॉर्थ दिल्ली ,03 मार्च 2026 

गुलाबी बाग स्थित न्यू कम्यूनिटी सेंटर में राजस्थानी समुदाय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में राजधानी नई दिल्ली रंग और उत्साह से सराबोर हो गई।

भर जोबन में नाव डूबगी, तैरा दे पणिहार – इस तरह के राजस्थानी लोकगीतों की धुन पर युवा वर्ग और प्रवासी समुदाय ने होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। दिल्ली और एनसीआर से सैकड़ों लोग समारोह में पहुंचे और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

समारोह का आकर्षण

नॉर्थ दिल्ली में प्रवासी राजस्थानी युवा संडे स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित इस होली मिलन समारोह में सूरत की मशहूर हंगामा होली टोली ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से रंग जमा दिया। 30 सदस्यीय इस ग्रुप ने राजस्थानी लोकगीतों पर धमाल मचाया।

युवाओं की टीम ने चंग की थाप पर होली स्पेशल लोकगीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगंतुकों को राजस्थानी ड्रेस और पगड़ी पहनाई गई, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की।

लोकगीत और नृत्य का रंगारंग मेला

समारोह में म्हारी घूमर छे नखराली है सा…, कालियों कूद पड़यो मेले में, साइकिल पंचर कर लायो जैसे लोकगीतों की झड़ी लगी। मशहूर डांसर लवली ने राजस्थानी गीतों पर शानदार नृत्य प्रदर्शन किया। पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी संगीत और नृत्य में पूरी तरह शामिल हुए।

उत्तरी दिल्ली, गांधी नगर, शाहदरा, रोहिणी, साउथ दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों से लगभग 1500 लोग इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए।
बीकानेर की मशहूर नमकीन, जोधपुर की मिठाई और अन्य स्थानीय व्यंजन ने कार्यक्रम का स्वाद और बढ़ा दिया।

विशिष्ट अतिथि और शुभकामनाएं

इस मौके पर सदर विधानसभा विधायक सोमदत्त शर्मा, पूर्व मेयर जयप्रकाश, भाजपा चांदनी चौक अध्यक्ष अरविंद गर्ग और स्थानीय पार्षद मनोज जिंदल उपस्थित रहे। अतिथियों ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर समारोह को और भी रंगीन बनाया।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि युवा वर्ग ने इस बार राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का अनूठा प्रयास किया। होली मिलन समारोह के माध्यम से लोकगीतों और सांस्कृतिक परंपराओं में प्रति लगाव बढ़ाने की कोशिश की गई।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें