Edition

सुधा यादव का बयान: नायब सिंह सैनी का 2026-27 बजट बनेगा 2047 तक विकसित हरियाणा की मजबूत नींव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 03 मार्च 2026

हरियाणा के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड सदस्य एवं पूर्व सांसद सुधा यादव ने इसे 2047 तक विकसित हरियाणा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत यह नायाब बजट हरियाणा के विकास की मजबूत नींव साबित होगा।

2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

सुधा यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा को वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है, जो हरियाणा वासियों के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोडमैप के रूप में कार्य करेगा, जिसका लोकार्पण केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया जा चुका है।

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी बढ़ी

उन्होंने जानकारी दी कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार 2026-31 के लिए केंद्रीय करों में हरियाणा की हिस्सेदारी 1.361 प्रतिशत तय हुई है, जो अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है। इससे राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

₹2.23 लाख करोड़ से अधिक का बजट

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल बजट – ₹2,23,658.17 करोड़ प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले संशोधित अनुमान से 10.28 प्रतिशत अधिक है।

सुधा यादव ने इसे जनभागीदारी से बना बजट बताते हुए कहा कि इसमें हजारों नागरिकों के सुझावों को शामिल किया गया है।

युवा, किसान, महिला और रोजगार पर विशेष फोकस

उन्होंने कहा कि यह बजट युवा, किसान, गरीब, मजदूर, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास जैसे सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

गुरुग्राम के लिए बड़ी घोषणाएं

गुरुग्राम में —

  • 400 बेड का सरकारी अस्पताल जल्द शुरू होगा

  • दौलताबाद और वजीराबाद पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा

  • छात्रों के लिए ₹50 करोड़ की लागत से नया छात्रावास बनाया जाएगा

महिलाओं और बेटियों के लिए विशेष प्रावधान

सुधा यादव ने बताया कि बजट को जेंडर आधारित और वृद्धजन केंद्रित बनाने की घोषणा की गई है।

  • 14-15 वर्ष की 3 लाख बेटियों को HPV वैक्सीन दी जाएगी

  • हर जिला और उपमंडल अस्पताल में
    “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार क्लीनिक” स्थापित किए जाएंगे

स्थानीय युवाओं को रोजगार पर प्रोत्साहन

औद्योगिक इकाइयों द्वारा स्थानीय युवाओं की भर्ती पर मिलने वाली सब्सिडी
₹48,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष
करने का प्रस्ताव रखा गया है।

औद्योगिक पुनरुत्थान के लिए बड़ा कदम

  • ‘मेक इन हरियाणा नीति’ के तहत ब्लॉक आधारित वर्गीकरण समाप्त

  • सभी क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन

  • पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए
    ₹500 करोड़ का ‘सक्षम फंड’

न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव

न्यूनतम मजदूरी ₹11,257 से बढ़ाकर ₹15,200 प्रतिमाह करने की सिफारिश पर निर्णय लिया जाएगा, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रवक्ता
प्रदीप अहलावत सहित
भाजपा गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सह मीडिया प्रभारी वरुण चौहान, जिला सचिव पीसी सैनी और गंगाराम नेगी उपस्थित रहे।

सुधा यादव ने अंत में कहा कि“वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट हरियाणा के समग्र और समान विकास की मजबूत आधारशिला बनेगा और 2047 तक विकसित हरियाणा के लक्ष्य को साकार करेगा।”

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें