Edition

गुरुग्राम में समाधान शिविर: नागरिकों की समस्याओं पर अधिकारियों ने की समयबद्ध सुनवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 5 मार्च 2026

  • गुरुग्राम में समाधान शिविर में सुनी गईं आमजन की शिकायतें
  • लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
    एसडीएम परमजीत चहल ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं और संबंधित विभागों के अधिकारी उनकी सुनवाई कर रहे हैं।

लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि यह पहल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
शिविर में राजस्व, बिजली, पेयजल आपूर्ति, नगर निगम और सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई की गई। एसडीएम परमजीत चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है और विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर शिकायतों के समाधान की दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते हैं।
इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विशाल, सीटीएम सपना यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर, इंस्पेक्टर अनीता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें