मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली , 27 नवंबर-हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर निवास पर हांसी के ढाणा कलां गांव की होनहार मुक्केबाज गुंजन को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। गुंजन ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक 2026 की बॉक्सिंग स्पर्धा के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। इससे पूर्व भी गुंजन ने 2026 अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (जकार्ता, इंडोनेशिया) और 2026 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप (बैंकॉक, थाईलैंड) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने गुंजन की असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

हरियाणा की खेल नीति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी एवं खिलाड़ी-हितैषी खेल नीति के कारण आज हरियाणा देश में खेलों का पावरहाउस बन चुका है। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से ही आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, नर्सरियां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता राशि समय पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि खिलाड़ी बिना किसी चिंता के केवल अपने खेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। मुख्यमंत्री ने गुंजन और उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सम्मान समारोह के दौरान हांसी के विधायक  विनोद भ्याणा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव  यशपाल, खेल निदेशक  शक्ति सिंह, अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक तथा गुंजन के परिजन भी उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

रोहतक में खूनी गैंगवार! मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार युवकों की हत्या से दहशत खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर वारदात, स्विफ्ट कार में आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

रोहतक में खूनी गैंगवार! मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार युवकों की हत्या से दहशत खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर वारदात, स्विफ्ट कार में आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने बरसाईं गोलियां