Edition

पुराने सिक्कों के नाम पर साईबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • पुराने सिक्के/नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर साईबर ठगी करने वाले गिरोह का 01 आरोपी गिरफ्तार
  • कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 मोबाईल फोन व सिम कार्ड बरामद।

गुरुग्राम: 16 मार्च 2026

▪️पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम द्वारा पुराने सिक्के एवं नोट अधिक कीमत पर खरीदने का लालच देकर रजिस्ट्रेशन फीस, GST, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के नाम पर की जा रही साईबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस प्रकरण में उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 01 सदस्य/आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

▪️ 10.03.2026 को एक महिला ने पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (यूट्यूब/फेसबुक) पर पुराने सिक्के व स्पेशल नोट खरीदने संबंधी विज्ञापन देखे। इसने दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने इसके पुराने सिक्कों/नोटों की कीमत 75 लाख रुपए बताई तथा इसके बाद सिक्कों के बदले इसे मिलने वाले रूपयों पर GST, रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य चार्ज के नाम पर विभिन्न माध्यम से विभिन्न खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर करवाकर इसके साथ ठगी की। शिकायत पर पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक संदीप कुमार, प्रबन्धक थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस तकनीकी सहायता से 10.03.2026 को 01 आरोपी को खेड़तल तिजारा (राजस्थान) से गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान समयदीन (उम्र-37 वर्ष, योग्यता-05वीं) निवासी गांव बेरला, जिला खेड़तल तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई। आरोपी को दिनांक 11.03.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।

▪️ आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी पुराने सिक्कों के बदले में अधिक दाम देने वाले गिरोह के साथ काम करता है व आरोपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म(फेसबुक/इंस्टाग्राम/यूट्यूब) माध्यम से विज्ञापन डालते है व जब कोई व्यक्ति विज्ञापन के माध्यम से इन्हें संपर्क करता है तब यह उन व्यक्तियों के व्हाट्स ऐप के माध्यम से पुराने सिक्कों की फोटो मंगवाता व उन सिक्कों की लाखों में कीमत बताकर उनसे रजिस्ट्रेशन, GST, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के नाम पर ठगी करते है। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त अभियोग में भी आरोपी ने महिला से बात की व रजिस्ट्रेशन, GST, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के माध्यम से लाखो रूपये की ठगी की थी जिसके चलते आरोपी के हिस्से में 10 लाख रूपये आए थे।

▪️आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 मोबाईल फोन व 01 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

▪️आरोपी समयदीन को दिनांक 14.03.2026 को 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें