- 23 वर्षीय पत्नी की दहेज हत्या करने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
- इंजेक्शन लगा कि थी पत्नी की हत्या
गुरुग्राम : 21 मार्च 2026
जिला गुरुग्राम के सैक्टर-10, गुरुग्राम क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मृत्यु/हत्या के मामले में उप निरीक्षक प्रदीप, इंचार्ज पुलिस चौकी सैक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
18.03.2026 को पुलिस चौकी सैक्टर-93, गुरुग्राम को सिविल हॉस्पिटल सैक्टर 10, गुरुग्राम से एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस चौकी सैक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-10, गुरुग्राम पहुंची व पुलिस टीम द्वारा मृतका का डेड रुक्का प्राप्त किया। मृतका के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत माध्यम से बतलाया कि इसकी बहन की शादी नवंबर 2025 में अरुण शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अरुण शर्मा द्वारा उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा तथा छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती व बार-बार पैसों की मांग को लेकर इसकी बहन पर दबाव बनाया जाता था। 04.03.2026 से इसकी बहन व इसका जीजा अरुण इन्हीं के पास गढी हरसरू में रहने लगे थे। 17.03.2026 की रात को अरुण शर्मा द्वारा नशे की हालत में इसकी बहन के साथ मारपीट की गई। अगले दिन 18.03.2026 को सुबह इसके जीजा ने इसकी बहन को बात करने के लिए नीचे कमरे में लेकर गया था। इसके कुछ समय पश्चात ही इसकी बहन घर में बेहोश अवस्था में मिली तथा उसके नाक से खून निकला हुआ था जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। मृतका के परिजनों के बयानों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस चौकी सैक्टर-93, गुरुग्राम की टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी पति अरुण शर्मा (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-12 वीं) निवासी गांव बहटा हाजीपुर जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी अशोक नगर शाहदरा, दिल्ली को दिनांक 20.03.2026 को सैक्टर-89, गुरुग्राम से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी गुरुग्राम में एक नर्सिंग होम में काम करता है व नशे करने आदि है। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त मृतका भी नर्स का काम करती थी जिसके चलते इन दोनों के बीच दोस्ती हुई थी व नवंबर 2025 में इन्होंने शादी कर ली थी। आरोपी ने बताया कि 18.03.2026 को इसने अपनी पत्नी के एक इंजेक्शन लगाया था जिसके चलते इसकी पत्नी की मृत्यु हो गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।







