Edition

भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी के विरुद्ध चालान पेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 16 अप्रैल

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सेक्टर-36, रोहतक में कार्यरत आरोपी मंजीत एई-1 (उम्र-41 वर्ष) के विरुद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में सीडीसी/निरीक्षक श्यामलाल द्वारा दर्ज अभियोग संख्या 04 दिनांक 18.02.2026, धारा 7, 13(1)(बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जांच पूर्ण कर आज दिनांक 16.04.2026 को माननीय न्यायालय श्री भूपेन्द्र कुमार, ए.एस.जे., रोहतक में चालान प्रस्तुत किया गया है।

प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि Jaycee Castalloys Private Limited के मालिक द्वारा कंपनी के पब्लिक डीलिंग से जुड़े कार्यों के लिए उसे अधिकृत किया गया था। उक्त कंपनी को वर्ष 2026-27 हेतु ‘कंसेंट टू ऑपरेट’ (Water Act, Air Act) के तहत आवश्यक अनुमति हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सेक्टर-36, रोहतक से प्राप्त करनी थी।

आरोप है कि संबंधित अनुमति प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में आरोपी मंजीत एई-1 द्वारा 1,50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई, जो बाद में 1,25,000 रुपये में तय हुई। शिकायत के आधार पर विधिवत मामला दर्ज कर रेडिंग पार्टी का गठन किया गया और आरोपी को 18.02.2026 को 1,25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

हरियाणा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें