चंडीगढ़/कैथल, 29 मई।
क्या था मामला
शिकायत का सत्यापन कर बिछाया गया जाल
शिकायत प्राप्त होने के बाद ब्यूरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होने पर SV&ACB की फतेहाबाद इकाई ने एक सुनियोजित ट्रैप की योजना बनाई। निर्धारित योजना के अनुसार टीम ने आरोपी पर नजर रखी और जैसे ही उसने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत की राशि प्राप्त की, ब्यूरो की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
आरोपी के खिलाफ कार्यवाही जारी
ट्रैप के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है । जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
SV&ACB ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 एवं 1064 पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।







