Edition

सोसायटियों व सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के टायर-रिम चोरी करने के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम: 30 मई 2026

दिनांक 09.05.2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी सैक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत दी कि उसने अपने दोस्त की गाड़ी को एमआरजी बालकनी सोसायटी, सैक्टर-93, गुरुग्राम के बाहर सर्विस लेन पर खड़ा किया था। जब वह सुबह गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी के चारों टायर रिम सहित गायब मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के चारों टायर व रिम चोरी कर लिए। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों की पहचान सागर (उम्र-28 वर्ष) निवासी शक्ति पार्क, गुरुग्राम (हरियाणा) व नवीन (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव उजीना जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपी सागर को दिनांक 26.05.2026 को शक्ति पार्क, गुरुग्राम से तथा आरोपी नवीन को दिनांक 27.05.2026 को एनएच-8 सर्विस रोड, राजनगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को दिनांक 27.05.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सागर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोसायटियों व सड़कों पर खड़ी गाड़ियों की रेकी करता था तथा जैक की सहायता से गाड़ियों के टायर रिम सहित निकालकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी नवीन चोरी किए गए टायर खरीदने का कार्य करता था, जिसे आरोपी सागर द्वारा चोरी किए गए टायर 1500 से 2000 रुपये प्रति टायर के हिसाब से बेचे जाते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी सागर द्वारा जिला गुरुग्राम में चोरी करने की 16 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया गया है।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 53 टायर, 08 रिम, 08 अलॉय व्हील, 01 जैक व 600 रुपए बरामद किए गए हैं।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करते हुए उपरोक्त बरामदगी की गई।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को आज दिनांक 30.05.2026 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें