Edition

 रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा प्रहार

HSVP का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार ,मांग रहा था रिश्वत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा प्रहार,

डिप्टी सिविल सर्जन 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
गुरुग्राम/नूंह, 15 जून। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले में तैनात एक डिप्टी सिविल सर्जन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डॉ. मनप्रीत, डिप्टी सिविल सर्जन, अस्पताल मंडीखेड़ा, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है।

क्या था मामला-

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी लबूजा जीएनएम डिग्रीधारक हैं और दोनों पुन्हाना में “लबूजा करीम” नाम से अस्पताल संचालित कर रहे थे। 4 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया था। इस संबंध में सिटी थाना पुन्हाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार आरोपी डॉ. मनप्रीत अस्पताल की सील खुलवाने तथा शिकायतकर्ता एवं उसकी पत्नी का नाम दर्ज मुकदमे से निकलवाने के एवज में 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता केवल 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर पाया और उसने मामले की सूचना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम को दी। एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी डॉ. मनप्रीत को 50 हजार रुपये रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि आरोपी के वाहन से बरामद की गई।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। एसीबी ने बताया कि ट्रैप की समस्त कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें