Edition

बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला ने बूथों का किया निरीक्षण

बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला ने बूथों का किया निरीक्षण मतदाताओं को समझाई एसआईआर-2026 की प्रक्रिया गुरुग्राम, 15 जून। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य का जायजा लिया तथा गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया की समीक्षा की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला ने बूथों का किया निरीक्षण

मतदाताओं को समझाई एसआईआर-2026 की प्रक्रिया

गुरुग्राम, 15 जून।
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य का जायजा लिया तथा गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया की समीक्षा की।

बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं को बताया कि यह अभियान मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

संजीव सिंगला ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना प्रपत्र भरवाएं तथा मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संचालित किया जाए ताकि मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित हो सके

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें