Edition

विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की

नारायणगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की नई दिल्ली , 1 जुलाई-- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को जिला अंबाला के नारायणगढ़ की अनाजमंडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनेक घोषणाएं की तथा विकास कार्यों एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारायणगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं

विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की

नई दिल्ली , 1 जुलाई– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को जिला अंबाला के नारायणगढ़ की अनाजमंडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनेक घोषणाएं की तथा विकास कार्यों एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की।

नारायणगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक शैली चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग-अलग मांग पत्र रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में स्केटिंग ट्रैक बनवाने की घोषणा की। गांव लखनौरा से गांव खानपुर लुबाना तक सड़क बनवाने, गांव पजंलासा से अहमदपुर तक सड़क बनवाने तथा नारायणगढ़ अनाजमंडी के सामने सनातन मैदान बनवाने, शहजादपुर में सीवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट स्थापित करने, लौटो से डुमावाला तक सड़क व मारकंडा नदी पर पुल की फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, गांव कड़ासन में फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई से फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, राजकीय महिला आईटीआई हुसैनी मार्ग के लिए भूमि उपलब्ध होने पर भवन बनवाने, नारायणगढ़ व शहजादपुर में डिजीटल लाइब्रेरी खोले जाने बारे घोषणाएं की।

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव, विधायक शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. आरएस ढिल्लो, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व गणमान्य मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें