बिहार, 2 जुलाई
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है और यह मांग किसी और ने नहीं बल्कि उन्ही के पार्टी के विधायक ने की है। जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा है की बिहार के लोग भी चाहते है की नितीश कुमार उप प्रधानमंत्री बने। क्योकि नितीश कुमार 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री थे और उससे पहले वो केंद्र में दो बड़े मंत्रालय संभाल चुके है ऐसे में उनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए बिहार के लोग भी यही चाहते है। इससे पहले आरजेडी नेता मुकेश रौशन भी कह चुके है की नितीश कुमार को केंद्र में अहम् जिम्मेदारी देना चाहिए ,उन्हें रेलवे और कृषि मंत्रालय के साथ उप प्रधानमंत्री बनाना चाहिए।
दरसल मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकले है ऐसे में मौका देखते ही जेडीयू ने नितीश कुमार का नाम उछाल दिया ,नितीश कुमार राजयसभा का सदस्य है नीतीश कुमार मौजूदा वक्त में राज्यसभा के सदस्य हैं और जेडीयू की कमान उनके हाथों है. उनके बेटे निशांत कुमार बिहार में स्वास्थ्य मंत्री हैं.नितीश कुमार ने 14 अप्रैल 2026 को बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया 10 अप्रैल को राजयसभा के लिए चुने गए और 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ,यह बीजेपी के लिए बड़ी बात थी क्योकि पहली पार राज्य में पार्टी का मुख्यमंत्री बना है।







