निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार।
गुरुग्राम: 3 जुलाई । एक व्यनिवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 1 आरोपी गिरफ्तारक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत स्टॉक मार्केट में निवेश कर ज्यादा मुनाफा देने के नाम पर इससे लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पराग जोशी निवासी गणेश नगर कलवार रोड, जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
▪️ पुलिस जांच एवं पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग ने ठगी गई राशि में से लगभग 12 लाख रुपए जिस बैंक खाता में आए थे वह बैंक खाता उपरोक्त आरोपी ने एक प्राइवेट कंपनी के नाम से खुलवाया था तथा साइबर ठगी में संलिप्त एक अन्य आरोपी को 1.20 लाख रुपए में उपलब्ध करवाया था।
▪️आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।







