Edition

संतुलित जनसंख्या ही स्वस्थए शिक्षित और समृद्ध समाज की है आधारशिला, डॉ प्रियंका शर्मा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतुलित जनसंख्या ही स्वस्थए शिक्षित और समृद्ध समाज की है आधारशिला, डॉ प्रियंका शर्मा।
तावडू, 11 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देवांश हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रियंका शर्मा ने बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक रहने और परिवार नियोजन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित जनसंख्या ही स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध समाज की आधारशिला है। विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोजगार, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक परिवार को जिम्मेदार अभिभावक बनने के साथ परिवार नियोजन के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दो-हमारे-दो का संदेश केवल एक नारा नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं से समय पर विवाह, सुरक्षित मातृत्व, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि परिवार नियोजन अपनाकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है और परिवार का आर्थिक व सामाजिक विकास भी सुनिश्चित किया जा सकता है। प्रियंका शर्मा ने क्षेत्रवासियों को विश्व जनसंख्या दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से जनसंख्या संतुलन, महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें