Edition

तावडू में जन्मदिन पर किया पौधा रोपण, लोगों से भी किया आहवान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तावडू में जन्मदिन पर किया पौधा रोपण, लोगों से भी किया आहवान।
तावडू, 11 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): हर मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पेड को अवश्य लगाना चाहिए, ताकि बढते हुए प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और सभी को शुद्ध हवा मिल सके। यह विचार शहर के वार्ड नंबर 8 निवासी मास्टर अनूप सिंह सहरावत ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पौधा रोपण के दौरान रखे।
उन्होंने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पौधा रोपण कर लोगों से आहवान किया कि वह अपने भी अपने जन्म दिवस पर पेड लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद करें। ताकि आने वाली पीढि को शुद्ध वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस है और जिस तरह जनसंख्या बढ रही है उसी प्रकार ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हर मनुष्य पौधे लगाएगा तो हर वर्ष करोडों पौधे लगेंगे। अनुप सहरावत एक नीजि स्कूल में इतिहास प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और बच्चों को सामाजिक ज्ञान देते हैं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें