Edition

तावडू नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ ने जिला स्तरीय रैली को सफल बनाने का किया आह्वान। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तावडू नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ ने की बैठक, 15 जुलाई की जिला स्तरीय रैली को सफल बनाने का किया आह्वान।
तावडू, 11 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ की ओर से 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के जिला प्रधान सुभाष संगेलिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता तावडू इकाई के प्रधान मामचंद लुहेरा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सुभाष संगेलिया ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ लंबे समय से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई हड़ताल के दौरान सरकार ने 22 सूत्रीय मांगपत्र में से 17 मांगों को स्वीकार करते हुए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगों पर सहमति जताई थी, तथा 30 जून तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिसको लेकर 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। यदि 5 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों को लागू नहीं किया, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी बदला जा सकता है। सुभाष संगेलिया ने बताया कि जिला स्तरीय रैली में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान नरेश कुमार शास्त्री तथा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।
फोटो कैप्सन: 11 जुलाई तावडू 2: तावडू में बैठक करते कर्मचारी।
New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें