Edition

गुरुग्राम ,दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम14 जुलाई। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर रामपुरा चौक के पास मंगलवार को तेज रफ्तार एक डंपर ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी स्कूटी डंपर के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद युवती दर्द से चीखने लगी। मौके पर मौजूद राहगीर तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुरा चौक और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। उनका आरोप है कि भारी वाहन निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते और कई चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरस्पीडिंग रोकने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में नियमित निगरानी, स्पीड चेकिंग और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें