Edition

जन्मदिन की पार्टी के बाद पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी , जंगल में मिला था खून से लथपथ शव

गुरुग्राम पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, 39 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार गुरुग्राम, 15 जुलाई। गुरुग्राम पुलिस ने 39 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और तीनों आरोपियों ने अपने ही साथी की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, 39 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, 15 जुलाई। गुरुग्राम पुलिस ने 39 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और तीनों आरोपियों ने अपने ही साथी की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।

जंगल में मिला था खून से लथपथ शव

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-53 गुरुग्राम को सूचना मिली कि डीएलएफ फेज-5 के जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम यूनिट, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी पत्थर से वार किए जाने के स्पष्ट निशान थे। घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई और वहां से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान बंदी उरांव (39 वर्ष) निवासी जिला गुमला, झारखंड के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गुरुग्राम की मोर्चरी भेजा गया।

सुबह टहलने निकले व्यक्ति ने दी पुलिस को सूचना

मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि वह 14 जुलाई की सुबह लगभग 6:15 बजे डीएलएफ फरीदाबाद टी-पॉइंट के पास सड़क किनारे स्थित जंगल क्षेत्र से गुजर रहा था। इस दौरान उसने झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दिए और आसपास खून फैला हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-53 में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कई टीमों ने मिलकर शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-53 के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा और अपराध शाखा सेक्टर-43 के प्रभारी उप-निरीक्षक अंकित के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मृतक के संपर्कों की गहन जांच शुरू की।

लगातार जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को 15 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

राम (30 वर्ष) निवासी गांव रेडवा, जिला गुमला (झारखंड), वर्तमान निवासी वजीराबाद, गुरुग्राम।

  • विनय (35 वर्ष) निवासी गांव फरसाबहार, जिला गुमला (झारखंड), वर्तमान निवासी वजीराबाद, गुरुग्राम।
  • प्रकाश (26 वर्ष) निवासी गांव बनाबीरा, जिला सिमडेगा (झारखंड), वर्तमान निवासी वजीराबाद, गुरुग्राम।

जन्मदिन की पार्टी के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक बंदी उरांव करीब एक माह पहले रोजगार की तलाश में गुरुग्राम आया था। 13 और 14 जुलाई की रात वह अपने एक साथी के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी वजीराबाद इलाके में आयोजित की गई थी, जहां सभी ने एक साथ समय बिताया।

पार्टी समाप्त होने के बाद बंदी उरांव ने अपने दोस्तों से गुरुग्राम शहर घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद चारों एक कार में बैठकर शहर की ओर निकल गए।

मामूली कहासुनी ने ले लिया खूनी रूप

पुलिस जांच के अनुसार, वजीराबाद ढाणी चौक के पास किसी बात को लेकर मृतक और उसके साथियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले विवाद केवल बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई।

आरोपियों ने बंदी उरांव को कार में बैठाकर अरावली पहाड़ी के जंगल क्षेत्र में ले गए। वहां तीनों ने मिलकर पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

आरोपी की कार से दिया गया वारदात को अंजाम

जांच में यह भी सामने आया कि वारदात में जिस कार का इस्तेमाल किया गया, वह आरोपी राम की थी। पुलिस ने कार को भी जांच के दायरे में लिया है और उससे जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

क्या करते हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग काम करते हैं। आरोपी राम टैक्सी चालक है, जबकि विनय और प्रकाश गुरुग्राम में ऑटो चलाने का कार्य करते हैं। सभी आरोपी वर्तमान में वजीराबाद क्षेत्र में रह रहे थे।

पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ

गुरुग्राम पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त पत्थर, आरोपियों के कपड़े, मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जाएंगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयास से इस ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें