Edition

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाकर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करें बीएलओ : संजीव सिंगला

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाकर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करें बीएलओ : संजीव सिंगला अभियान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई की गई, प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गुरुग्राम, 15 जुलाई। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला ने बुधवार को अपने कार्यालय में सुपरवाइजरों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों का आकलन करते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाकर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करें बीएलओ : संजीव सिंगला

अभियान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई की गई, प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गुरुग्राम, 15 जुलाई।
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला ने बुधवार को अपने कार्यालय में सुपरवाइजरों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों का आकलन करते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम संजीव सिंगला ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। ऐसे में सभी बीएलओ बढ़ी हुई समयावधि का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, आवश्यक प्रपत्रों का संकलन तथा रिकॉर्ड्स का अपडेट निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए तथा सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किए जाएं।

उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों पर निर्भर करती है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बीएलओ और सुपरवाइजरों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें