Edition

समाधान शिविर, Solution Camp, DC Uttam Singh, उत्तम सिंह डीसी, परिवार पहचान पत्र, Parivar Pehchan Patra, सरकारी सेवाएं, जनसमस्या समाधान, प्रशासनिक शिविर, Haryana News, District Administration, आमजन की समस्याएं, वृद्धजन शिकायत, महिला शिकायत, दिव्यांगजन शिकायत, Government Services, Public Grievance, Haryana Government, समाधान शिविर हरियाणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाधान शिविरों से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा भरोसा

परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा समाधान

वृद्धजनों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ करें निपटारा : डीसी उत्तम सिंह

गुरुग्राम, 10 अगस्त।
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर कर नागरिकों को समयबद्ध राहत प्रदान की जा रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो रहा है। 

समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी विवरण ठीक करवाने, पेंशन से जुड़े मामलों, संपत्ति एवं स्वामित्व संबंधी कार्यों, बिजली-पानी की शिकायतों, परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत विवरण को दुरुस्त करवाने सहित विभिन्न प्रकार की नागरिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की समस्याओं पर विशेष संवेदनशीलता से करें कार्रवाई : डीसी

डीसी उत्तम सिंह ने समाधान शिविर में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल औपचारिकता के तौर पर न किया जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका स्थायी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, जिसके तहत आमजन की शिकायतों का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर अथवा एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों की संतुष्टि ही प्रशासन की कार्यप्रणाली की वास्तविक कसौटी है और अधिकारियों को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment