Edition

डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम को कोई बॉम्ब नहीं मिला।

गुरुग्राम: 25 फरवरी

पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की टीम को कंट्रोल रूम से एक सूचना DLF होराइजन बिल्डिंग सैक्टर-43, गुरुग्राम में बॉम्ब होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

▪️उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची व पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम, फायरबिग्रेड व HDRF की टीम को बुलाकर मौका घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया जहां पुलिस टीम को कोई बॉम्ब नहीं मिला। बिल्डिंग की सिक्योरिटी पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत के माध्यम से बतालाया कि दिनांक 24.02.205 को बिल्डिंग में द कॉर्पोरेट एज कंपनी के ईमेल पर समय लगभग 09.15Am पर उपरोक्त बिल्डिंग में बॉम्ब होने के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुई है। किसी ने डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजी है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को दिनांक 25.02.2025 को सैक्टर-31, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान अनिकेत पॉल (उम्र-29 वर्ष) निवासी बालीगंज, कोलकाता (पश्चिम-बंगाल) के रूप में हुई है।

▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी ने लंदन से LLM की पढ़ाई की हुई है तथा वर्तमान में गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी के लीगल मामले देखता है। उपरोक्त आरोपी का अपनी गर्लफ्रेंड से मनमुटाव चल रहा था तथा उसकी गर्लफ्रेंड डीएलएफ होराइजन सेंटर सैक्टर-43, गुरुग्राम की बिल्डिंग में एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाने वाली थी। वह इंटरव्यू नहीं दे पाए इसलिए आरोपी ने डीएलएफ होराइजन सेंटर की ईमेल आईडी ढूंढ कर उसमें बम होने की मेल भेजी था ताकि वहां पर डर का माहौल हो जाए और उसकी गर्लफ्रेंड इंटरव्यू न दे पाए।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें