गुरुग्राम में 28,394 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद, आशिमा बराड़ ने जटौली अनाज मंडी का किया निरीक्षण

गुरुग्राम में 28,394 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद, आशिमा बराड़ ने किया मंडी का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर। हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव और गुरुग्राम जिले की प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने गुरुवार को जटौली अनाज मंडी का दौरा कर खरीफ सीजन के तहत बाजरा खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों की सुविधाओं, हेल्प डेस्क, गेट पास और बायोमीट्रिक सत्यापन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया का फीडबैक भी लिया। गुरुग्राम पहुंचने पर उपायुक्त उत्तम सिंह ने प्रशासकीय सचिव का स्वागत किया। जटौली अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान आशिमा बराड़ ने संबंधित अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखने पर जोर दिया।

बाजरा उत्पादक किसानों को मिलेगा भावांतर भरपाई योजना का लाभ

प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी उपज की खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाजरा उत्पादक किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

निरीक्षण के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों में खरीफ सीजन की फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान आशिमा बराड़ ने गुरुग्राम जिले में खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी साझा की।

गुरुग्राम में 11,649 किसानों से खरीदा गया बाजरा

प्रशासकीय सचिव ने बताया कि गुरुग्राम जिले में जटौली अनाज मंडी के अलावा सोहना और फर्रुखनगर में भी बाजरा खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिले में अब तक 11,649 किसानों से कुल 28,394.15 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान पटौदी के एसडीएम दिनेश कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, डीईटीसी एनआर फुले, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनोज मोकलवास, डीएफएससी केके गोयल, मार्केट कमेटी के सचिव विपिन यादव, तहसीलदार रोहताश सिंह सहित अन्य अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें