चंडीगढ़, 27 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेताओं की हलका स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार पार्टी ने उचाना हलके में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और ओपी लाठर को हलका प्रभारी की कमान सौंपी हैं। डबवाली हलके में दिग्विजय सिंह चौटाला, भिवानी में कृष्ण बजिना, तोशाम में राजदीप फोगाट, बवानी खेड़ा में वीरेंद्र चौधरी, लोहारू में राजबीर तालु, बाढ़डा में नैना सिंह चौटाला और दादरी में राकेश जाखड़ हलका प्रभारी होंगे।
जेजेपी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आदमपुर हलके में कृष्ण गंगवा, उकलाना में सुरेंद्र भागीराम, बरवाला में कर्ण सिंह देपल, नलवा में सज्जन बलाली, नारनौंद में अमरजीत ढांडा, हांसी में हरज्ञान मोखरा, बहादुरगढ़ में संजय दलाल, बादली में राज सिंह दहिया, झज्जर में राकेश जाखड़ और बेरी में सज्जन बलाली को हलका प्रभारी बनाया हैं। अटेली में इंजीनियर ओपी यादव, महेंद्रगढ़ में नरेश द्वारका, नारनौल में राजेश सैनी, नांगल चौधरी में रविंद्र सांगवान, बावल में कर्नल एसएस राठी, कोसली में दलबीर धनखड़ और रेवाड़ी में राजेश सैनी को हलका प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनके अलावा महम हलके में बलवान कोटड़ा, गढ़ी सांपला किलोई में संजय दलाल, रोहतक में प्रो. विरेंद्र सिंधु, कलानौर में रजनी मलिक, जींद में दरबारा देशवाल और दलबीर भराण, नरवाना में रोशन ढांडा, जुलाना में जगरूप संधु और सफीदों में प्रो. रणधीर चीका जेजेपी के हलका प्रभारी होंगे।
जेजेपी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए वरिष्ठ नेताओं को हलकों की सौंपी कमान







