रोहतक में नौकरी के नाम पर युवती से साइबर ठगी, 8 बैंक खातों से 1.48 करोड़ का लेनदेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहतक, 14 नवंबर 2026। हर महीने 35 हजार रुपये वेतन पर निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच देकर एक युवती को साइबर ठगी के जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने युवती के नाम पर फर्जी फर्म तैयार कराकर अलग-अलग बैंकों में 7 से 8 खाते खुलवा दिए। इन बैंक खातों का इस्तेमाल लोगों से साइबर ठगी के जरिए वसूली गई रकम के लेनदेन में किया गया। इन खातों के माध्यम से करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है।

मामला चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर निवासी दिव्या शर्मा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार दिव्या जुलाई में नौकरी की तैयारी के लिए रोहतक आई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे निजी कंपनी में 35 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। नौकरी का झांसा देकर पहले उसका विश्वास जीता गया और फिर उसके नाम पर फर्जी फर्म तैयार कराकर अलग-अलग बैंकों में कई खाते खुलवा दिए गए।

आरोप है कि युवती को इन खातों के वास्तविक इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। उसके नाम पर खोले गए बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़ी रकम के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। युवती को पूरे मामले का पता तब चला, जब बैंक अधिकारियों ने उसके घर पहुंचकर बताया कि उसके खातों के माध्यम से करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है।

इसके बाद पीड़िता को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना रोहतक पुलिस ने अनुज दहिया, संदीप, कपिल, मोनू मोर, सीनू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

करनाल में दौड़ती मर्सिडीज बनी आग का गोला, दो युवकों की बाल-बाल बची जान , बेबाक खबरों के लिए पढ़ें New India News Network.com और HM News India.com। हर प्रदेश, हर जिले की सबसे पहले और सबसे आगे की खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

करनाल में दौड़ती मर्सिडीज बनी आग का गोला, दो युवकों की बाल-बाल बची जान , बेबाक खबरों के लिए पढ़ें New India News Network.com और HM News India.com। हर प्रदेश, हर जिले की सबसे पहले और सबसे आगे की खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।