Edition

वर्दी में सुरों का संगम: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के पीएसओ ने छेड़ा देशभक्ति का तराना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 10 मार्च 2026

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज के पीएसओ एएसआई भूपिंद्र सिंह ने आज ऊर्जा मंत्री के समक्ष देशभक्ति से ओत-प्रोत पंजाबी गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान भूपिंद्र सिंह ने ‘तुम्बी’ नामक पारंपरिक पंजाब के वाद्य यंत्र को बजाते हुए स्वतंत्रता संग्राम और भगत सिंह जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा को संगीत के माध्यम से जीवंत किया।

भूपिंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत गीत में उन्होंने भगत सिंह के न्याय और शौर्य का बखान करते हुए सुरों में देशभक्ति का संदेश भर दिया। गीत के बोल थे:
“कैन्दे गोरया मुकद्दमा करया भगत सिंह सूरमें ते, दफा ला के 302 दी ते फांसी वाली सजा कर ती गोरे जज ने, जज ने सुना दीता फैसलां, सुन-सुन बोले सूरमां, मक्खना देश नूं आजाद करके असीं रखना…”

इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भूपिंद्र सिंह की प्रस्तुति की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने पीएसओ की पीठ थपथपाई और उनके अद्भुत गायन कौशल की तारीफ की। मंत्री ने कहा कि भूपिंद्र सिंह ने न केवल सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई बल्कि अपनी कला और देशभक्ति से सभी को प्रभावित किया।

भूपिंद्र सिंह इससे पहले भी कई यादगार गीतों के लिए जाने जाते हैं। सुरक्षा के दौरान अपनी वर्दी में देशभक्ति का संदेश देना और तुम्बी जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र को बजाते हुए गीत प्रस्तुत करना उनके विशेष कौशल और संगीत के प्रति प्रेम का परिचायक है।

यह कार्यक्रम साबित करता है कि देशभक्ति केवल शब्दों में ही नहीं, बल्कि संगीत और कला के माध्यम से भी व्यक्त की जा सकती है। वर्दी और सुरों का यह संगम, हर दर्शक के लिए प्रेरणादायक और यादगार पल रहा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें