Edition

फॉलोअप: मिट्‌टी में दबने से सात की मजदूरों की मौत के बाद ठेकेदार को नोटिस, सोसाइटी ने तीन कर्मचारी सस्पेंड, कंस्ट्रक्शन रोकने के आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फॉलोअप: मिट्‌टी में दबने से सात की मजदूरों की मौत के बाद ठेकेदार को नोटिस, सोसाइटी ने तीन कर्मचारी सस्पेंड, कंस्ट्रक्शन रोकने के आदेश
– एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित
– प्रोजेक्ट मैनेजर व स्ट्रक्चर इंजीनियर गिरफ्तार

गुरुग्राम सिधरावली स्थित सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी के नीचे दबने से सात श्रमिकों की मौत के बाद पुलिस ने ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स कंपनी, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, ठेकेदार दीनदयाल शर्मा, दिनेशवीर (प्रोजेक्ट इंचार्ज), विकास पांडे (साइट स्ट्रक्चर इंचार्ज) व सेफ्टी इंचार्ज पर केस दर्ज कर लिया। वहीं सोसाइटी ने तीन कर्मचारी सस्पेंड कर दिए। कंपनी को कंस्ट्रक्शन रोकने का आदेश भी दिया गया है। वहीं डीसी अजय कुमार ने इस पूरे मामले में एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। यह जांच कमेटी निर्धारित समय सीमा में जांच रिपोर्ट देगी।
गत सोमवार की देर रात सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी के कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान अचानक मिट्टी गिरने की घटना हो गई। जिसके कारण वहां कार्य कर रहे कई मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। इस सूचना पर पुलिस थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रया बल व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिट्टी में दबे हुए व्यक्तियों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। श्रमिकों में से सात व्यक्तियों की मौत हो गई तथा चार व्यक्ति घायल पाए गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में मरने वालों में शिवशंकर निवासी बनिहारा झारखंड, परमेश्वर मेहटो निवासी होन्डई झारखंड, मंगल मेहटो निवासी हाथी बिन्दा झारखंड, भागीरथ गोपे निवासी पोहिता जमशेदपुर झारखंड, सतीश निवासी बुरका जडथल नगर भरतपुर राजस्थान, संजीव गोपे निवासी पोहिता जमशेदपुर झारखंड, धनंजय मेहटो निवासी होन्डई झारखंड शामिल हैं। इन्द्रजीत, शिवकाम चौधरी निवासी नेपाल व दीनदयाल निवासी बांदीकुई राजस्थान निवासी नेपाल घायल हुए हैं। पुलिस को मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार है। परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम होगा।


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को मृतक सतीश के भाई ने दी शिकायत में बताया कि सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी में एसटीपी प्लांट निर्माण का कार्य बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा था। जहां गहरा कच्चा गड्ढा खोदकर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स कंपनी, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, ठेकेदार दीनदयाल शर्मा, दिनेशवीर (प्रोजेक्ट इंचार्ज), विकास पांडे (साइट स्ट्रक्चर इंचार्ज) व सेफ्टी इंचार्ज द्वारा पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम व सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। जिसके कारण मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ और इसके भाई व अन्य मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इन पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीसी ने सिधरावली स्थित प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की घटना को लेकर एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठित
डीसी ने जांच कमेटी गठित की
गुरुग्राम जिला के गांव सिधरावली में बीती रात सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट में मिट्टी ढहने की गंभीर घटना के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में सात श्रमिकों की मौत तथा चार घायल हुए हैं। डीसी अजय कुमार ने मामले की जांच के लिए एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे। गठित कमेटी में मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त, पटौदी, जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन), गुरुग्राम तथा कार्यकारी अभियंता-II, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), गुरुग्राम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
– प्रोजेक्ट मैनेजर व स्ट्रक्चर इंजीनियर गिरफ्तार
वहीं इस मामले मे बिलासपुर थाना पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी दिनेश वीर (प्रोजेक्ट मैनेजर ) निवासी चिरावली थाना सादाबाद जिला हाथरस यूपी व विकास पांडे (स्ट्रक्चर इंजीनियर ) निवासी गांव चुनार थाना चुनार जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें